फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोहली ने अरसे बाद की गेंदबाजी, विकेट मिलते ही कंगारू बल्लेबाज का उड़ाया मजाक

Sat, 01 Dec 2018 03:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेला गया अभ्यास मैच ड्रॉ हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीए इलेवन ने 544 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli test
दूसरी पारी में बल्लेबीज करने उतरी टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए और यह मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली विकेट लेने के मौके से चूक गए थे, लेकिन चौथे दिन उन्होंने अपना पहला विकेट झटका। इसके बाद कोहली जमकर हंसे।
 

4 of 5
virat kohli
कोहली ने चौथे दिन के खेल को दौरान शतक बना चुके विकेटकीपर बल्लेबाज हैरी नील्सन को आउट किया। कोहली की हल्की रुककर आती गेंद पर हैरी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन मिड ऑन पर उमेश यादव को आसान सा कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
विकेट मिलने के बाद पहले तो कोहली ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जैसे उन्हें अपने विकेट लेने पर विश्वास ना हो। हालांकि बाद में कोहली हंसने लगे और अपने विकेट का जश्न मनाया। नील्सन 100 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

देखें वीडियो:


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें