फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RCB: लखनऊ के खिलाफ मैच में कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ने का मौका

Tue, 27 May 2025 01:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है और वह 12 पारियों में अब तक 548 रन बना चुके हैं। आरसीबी को मिल रही सफलता में कोहली का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है और वह 12 पारियों में अब तक 548 रन बना चुके हैं। आरसीबी को मिल रही सफलता में कोहली का बहुत बड़ा हाथ है और प्लेऑफ से पहले एक बार फिर उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
शीर्ष दो में जगह बनाने का आखिरी मौका 
आईपीएल 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में आरसीबी का सामना लखनऊ से है। आरसीबी की टीम अंक तालिका में फिलहाल 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अगर आरसीबी यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 14 मैचों में 19 अंक हो जाएंगे और वह गुजरात टाइटंस से आगे हो जाएगी। गुजरात के 14 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी की हार गुजरात को दूसरे स्थान पर बरकरार रखेगी, जबकि आरसीबी जीती तो वह 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने में सफल रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है और टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। आरसीबी की टीम अगर लखनऊ के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह नेट रेन रेट के आधार पर पंजाब को पीछे छोड़कर शीर्ष पर रह सकती है। हालांकि, शीर्ष दो में पहुंचने के लिए उसे महज जीत की जरूरत है। लखनऊ के पास इस मुकाबले में खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वह आरसीबी की राह का रोड़ा जरूर बन सकती है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के समापन समारोह के लिए बीसीसीआई ने की खास तैयारी, भारतीय सशस्त्र बलों का होगा सम्मान; जानें

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
आरसीबी के लिए 9000 रन पूरे करने के करीब कोहली
कोहली इस मैच के दौरान आरसीबी के लिए 9000 रन पूरे कर सकते हैं। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने से 24 रन दूर हैं। कोहली शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में मिलाकर 270 पारियों में आरसीबी के लिए 8976 रन बनाए हैं। इसमें से आईपीएल में कोहली ने 256 पारियों में 8552 रन और चैंपियंस लीग के 14 मैचों में 424 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली-फिल सॉल्ट - फोटो : PTI
आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर
कोहली इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से एक कदम दूर हैं। अगर कोहली लखनऊ के खिलाफ पचासा जड़ देते हैं तो वह इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे। कोहली और वॉर्नर फिलहाल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में 62 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। फिलहाल रोहित शर्मा कोहली से नीचे तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने आईपीएल में 46 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली इस सीजन अब तक सात अर्धशतक लगा चुके हैं और एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में यह कोहली का तीसरा सफल सीजन है। उन्होंने 2016 में 11 और 2023 में आठ पचासे लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें