फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट कोहली की क्लास ही अलग है, वो जल्द इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे'

Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : File
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चाहने वालों की लिस्ट से जुड़ गए हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया अपडेट में संगकारा ने कहा था कि कोहली बिलकुल अलग क्लास के हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में कोहली ने सिर्फ 5 पारियों में 610 रन बनाए। टीम इंडिया ने तीन मैचों की यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की। कोहली ने लगातार तीन मैचों में शतक जड़े और लगातार दो दोहरे शतक जमाने का कमाल भी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ने कैलेंडर ईयर चरम पर समाप्त किया। 2017 में विराट का बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन रहा। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लिया है। विराट ने 2017 में 2818 रन बनाए और क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे।

4 of 6
कुमार संगाकारा - फोटो : Cricket Australia
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 2014 में 2868 रन बनाए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने साल 2005 में 2833 रन बनाए थे। अगर कोहली श्रीलंका के खिलाफ वन-डे या टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलते तो उनके पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होता।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ani
एक दिग्गज पत्रकार ने संगकारा के इस रिकॉर्ड का उल्लेख किया और विराट के कैलेंडर ईयर में बनाए रनों की अपडेट दी। इसके जवाब में कुमार संगकारा ने विराट कोहली के प्रति अपना आदर प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो कभी भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली अलग क्लास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : File
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'जिस तरह कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि यह रिकॉर्ड ज्यादा समय तक टिक पाएगा। हो सकता है कि अगले साल ही वो इस रिकॉर्ड को तोड़ दें या फिर एक साल बाद करें। वो अलग क्लास हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें