फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिकॉर्ड मशीन' कोहली ने दोहरा शतक जड़ महान ब्रैडमैन को पछाड़ा, हासिल की ये उपलब्धि

Mon, 27 Nov 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में अपनी स्पेशल जगह बना ली है। कोहली ने 267 गेंदों में 17 चौको और दो छक्को की मदद से 213 रन बनाए। कप्तान बनने के बाद से कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में पांचवां दोहरा शतक जड़ा। इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई जब कोहली ने 200 रन बनाए। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन की पारी खेली। अब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 213 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। चलिए नजर डालते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली ने बतौर कप्तान पांचवां दोहरा शतक जड़कर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी की। कोहली और लारा ने कप्तान रहते हुए पांच-पांच शतक जमाए। भारतीय कप्तान ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ा। इन तीनों ने कप्तान रहते हुए चार-चार दोहरे शतक जड़े थे।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने के मामले में विराट कोहली 14वें स्थान पर काबिज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम हैं। ब्रैडमैन ने 12 दोहरे शतक जड़े हैं। श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज कुमार संगकारा 11 दोहरे शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ब्रायन लारा (9), वॉली हेमंड (7), महेला जयवर्धने (7), मर्वन अट्टापट्टू (6), वीरेंद्र सहवाग (6), जावेद मियांदाद (6), यूनिस खान (6),  रिकी पोंटिंग (6), सचिन तेंदुलकर (6), ग्रीम स्मिथ (5), राहुल द्रविड़ (5) ने जड़े हैं। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक जमाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज हैं। दोनों ने 6-6 दोहरे शतक जमाए हैं।  इस मामले में विराट पांचवां दोहरा शतक जमाकर राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अपनी पारी के दौरान 164वां रन बनाते ही विराट ने कपिल देव का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने साल 1986 में कानपुर में 163 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली टीम इंडिया की तरफ से बतौर टेस्ट कप्तान 150 रन से ज्यादा की सबसे अधिक पारियां खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। उनके नाम पांच दोहरे शतक सहित 150 रन से ज्यादा की 6 पारियां दर्ज हो गई हैं। नागपुर में दोहरा शतक जड़ने से पहले विराट इस मामले में विराट मोहम्मद अजहरुद्दीन और सुनील गावस्कर के साथ साझा रूप से पहले पायदान पर थे। तीनों ने एक सौ पचास रन से ज्यादा की पांच पारियां खेली थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें