फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़े ये पांच बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन भी छूट गए पीछे

Wed, 06 Mar 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट-सचिन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वन-डे करियर का 40वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं वो कौन से पांच रिकॉर्ड हैं?
विज्ञापन

2 of 7
virat kohli
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 120 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन

3 of 7
virat kohli
वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। वहीं, अगर एशिया में इंटरनेशनल शतकों (वन-डे और टेस्ट) की बात करें तो तेंदुलकर 71 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (45) हैं। तीसरे नंबर पर 40 शतकों के साथ भारतीय कप्तान विराट आते हैं।

4 of 7
virat kohli
'गॉड ऑफ क्रिकेट' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 355 पारियों में 40वां शतक पूरा किया था। वहीं, मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने केवल 216 पारियों में ही वन-डे करियर का 40वां शतक पूरा कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
virat kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ सात या आठ शतक लगाए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 शतक, जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात-सात शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
VIRAT KOHLI
वन-डे में 1000 से ज्यादा चौके लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं। बता दें कि मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में विराट ने 10 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
virat kohli
इतना ही नहीं कोहली ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 159 पारियों में 9,000 रन पूरे किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के छठें कप्तान बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें