फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली सीरीज जीतने के बाद चौथे वन डे में उठाएंगे यह बड़ा कदम 

Mon, 28 Aug 2017 01:02 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : ani
श्रीलंका के ‌खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चौथे वन डे में एक बड़ा कदम उठाने की बात कही है। रविवार को मैच समाप्ति के बाद कोहली ने कहा कि सीरीज जीतने के बाद अब वह चौथे वन डे में टीम में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

सभी ‌खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : icc
कोहली ने कहा कि हमारे पास 15 खिलाड़ी हैं। सभी प्रतिभावान और बेहतर क्रिकेटर हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। कोहली ने कहा कि सीरीज जीतने के बाद हम टीम में बदलावा का बड़ा कदम उठा सकते हैं। इसे विश्व कप की हमारी तैयारी और पुख्ता होगी। 
 
विज्ञापन

तीनों वन डे में एक ही टीम मैदान में उतारी गई है

3 of 5
अभ्यास करती टीम इंडिया - फोटो : PTI
उल्लेखनीय है कि अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय और कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन क्रिकेटरों को अभी तक सीरीज के एक भी वन डे में मौका नहीं दिया गया है। तीनों वन डे में एक ही टीम मैदान में उतारी गई है। 

छोटे लक्ष्य से परेशानी नहीं

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली ने यह भी कहा कि छोटे टारगेट का पीछा करना जरा मुश्किल होता है लेकिन उनकी टीम इंडिया ऐसे लक्ष्यों का भी आसानी से पीछा कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे-पांडेय को मौका देना जरूरी

5 of 5
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
टीम इंडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार विश्व कप की तैयारी के लिए रहाणे, पांडेय और यादव को भी मैचों का अभ्यास कराना जरूरी है। इससे पूरी टीम एक फुल स्ट्रेंथ में तैयार हो सकेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें