सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटिंग रिकॉर्ड्स को तोड़ने का बीड़ा उठा चुके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज कल देश में युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं। इन दिनों विराट शानदार फॉर्म हैं और तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने के साथ-साथ शानदार औसत के साथ रन भी बना रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़कर वह इस मामले में सचिन(49) के बाद वनडे में पॉन्टिंग के साथ सबसे ज्यादा दूसरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद
2 of 5
विराट कोहली
आज कल विराट का करियर अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहा है लेकिन ऐसे में एक बात विराट को बेहद परेशान करती है। विराट ने ये बाद विस्तार से युवाओं के बीच दूसरी अच्छी चीजों को छोड़ तेजी से पॉपुलर हो रहे मोबाईल गैजेट्स के बारे में चिंता जाहिर की है। विराट ने बच्चों के घर से बाहर जाकर खेलने के बजाए मोबाइल पर गेम्स खेलने पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद
3 of 5
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स
- फोटो : SELF
कोहली खुद भी उस पीढ़ी से आते हैं जिसमें बच्चे पढ़ाई के बाद घर के बाहर खेलने में ज्यादा वक्त गुजारते थे। जिसका दूरगामी फायदा बच्चों को अच्छी हेल्थ के रूप में मिलता था। विराट ने कहा, उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्क और खेल के मैदान में वक्त गुजारने में बहुत मजा आता था।
विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट ने कहा, आजकल बच्चे ज्यादा वक्त मोबाईल फोन्स और आई-पैड्स पर गुजारते हैं। लेकिन हम अपने दौर में बाहर गलियों, मैदान या पार्क में ज्यादा समय खेलने में लगाते थे। विराट ने बताया कि उन्हें अच्छ तरह याद है कि जब उनके किसी दोस्त के पास वीडियो गेम होता था तो सभी मिलकर उसके घर जाकर एक साथ वीडियो गेम खेलने की योजना बनाते थे।
विराट ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक पुरस्कार की घोषणा की। वो जल्द ही विराट कोहली फाउंडेशन और संजीव गोएनका के साथ साझेदारी कर एक स्पोर्ट अवार्ड का आयोजन करेंगे। इस समारोह में उन खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही विराट ने ऐसे खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया। विराट ने कहा उनकी फाउंडेशन इसके लिए 2 करोड़ रुपये सालाना खर्च करेगी। जो पुरस्कार इस दौरान दिए जाएंगी उनकी कैटेगरी की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी और पुरस्कार समारोह का आयोजन 11 नवंबर को होगा।