इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को बेवजह एयरपोर्ट में गोल्फ की स्टिक घुमाने की वजह से थोड़ी देर के लिए जेल की हवा खानी पड़ी। घटना पुरानी है जिसकी जानकारी इंग्लैंड के बल्लेबाज ने खुद दी है। ट्विटर पर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की खबर दी। खबर पोस्ट करते ही इसकी सूचना पलक झपकते पूरी दुनिया को हो गई।
विज्ञापन
जेनेवा एयरपोर्ट में बेवजह गोल्फ की स्टिक घुमा दी थी
2 of 3
केविन पीटरसन
- फोटो : getty
दरअसल केविन पीटरसन ने जेनेवा एयरपोर्ट में बेवजह गोल्फ की स्टिक घुमा दी थी, जिसके बाद कानून के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीटरसन को एयरपोर्ट में ही बने हवालात में कुछ देर के लिए रखा गया। पीटरसन ने ट्विट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जेनेवा की एयरपोर्ट की जेल में बंद हूं। ये कोई मसखरी बात नहीं है। बेवजह गोल्फ स्टिक घुमाने की वजह से मुझे कुछ देर के लिए गिरफ्तार किया गया। बाद में हालांकि पीटरसन को छोड़ दिया गया।
करीब 8 सालों तक पीटरसन इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज रहे
3 of 3
केविन पीटरसन
उल्लेखनीय है कि करीब 8 सालों तक पीटरसन इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज रहे हैं। पीटरसन ने 104 टेस्ट में 23 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 8181 रन बनाए हैं। पीटरसन ने 136 वन डे में 9 शतक और 25 अर्धशतक की मदद से 4440 रन बनाए हैं।