विराट कोहली
- फोटो : BCCI
यही नहीं, विराट के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने का मौका है, जिससे वह महज 18 रन दूर हैं। उल्लेखनीय है कि कोहली का जर्सी नंबर भी 18 है। विराट अगर ये आंकड़ा छू लेते हैं तो वह इस प्रारूप में 2000 रन बनाने वाले टीम इंडिया के पहले जबकि दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से आगे न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2250 रन) और पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (2140 रन) हैं।