फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Captaincy Stats: टेस्ट में भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं विराट कोहली, हर आंकड़े में शीर्ष पर

Mon, 12 May 2025 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई इतिहास रचे। बतौर कप्तान विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान कोहली के आंकड़े दुनिया के कुछ महान कप्तानों को टक्कर देते हैं।
विज्ञापन
1 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई से कहा है कि वह लाल गेंद के प्रारूप में आगे नहीं खेलना चाहते, बीसीसीआई ने उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा था। हालांकि, कोहली का फैसला नहीं बदला और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा संन्यास लेने के पांच दिनों के भीतर ही भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। 

कोहली के संन्यास लेते ही भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय समाप्त हो गया है। कोहली जितने बड़े बल्लेबाज हैं, उससे कहीं बेहतर कप्तान भी रहे हैं। टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई इतिहास रचे। बतौर कप्तान विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान कोहली के आंकड़े दुनिया के कुछ महान कप्तानों को टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं...

Virat Kohli: कोहली के अचानक टेस्ट से संन्यास की वजह क्या; हालिया खराब फॉर्म, कोच गंभीर या कुछ और...? जानें 
विज्ञापन

2 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले 2021 में वह भारतीय टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से भी हट गए थे। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी जमीन पर कई इतिहास रचे। 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Test Retirement: कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
विज्ञापन

3 of 12
महेंद्र सिंह धोनी-विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : BCCI-ANI
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली के बाद सबसे ज्यादा जीत में धोनी का नंबर आता है। माही की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में से 27 मैच जीते। रोहित ने भारत के लिए 24 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम 12 टेस्ट जीती। नौ में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की लिस्ट
खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई ड्रॉ जीत%
विराट कोहली 68 40 17 0 11 58.82
महेंद्र सिंह धोनी 60 27 18 0 15 45.00
सौरव गांगुली 49 21 13 0 15 42.85
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14 0 19 29.78
सुनील गावस्कर 47 9 8 0 30 19.14
मंसूर अली खान पटौदी 40 9 19 0 12 22.50
कपिल देव 34 4 7 1 22 11.76
राहुल द्रविड़ 25 8 6 0 11 32.00
सचिन तेंदुलकर 25 4 9 0 12 16.00
रोहित शर्मा 24 12 9 0 3 50.00


यह भी पढ़ें: Virat Kohli Record: कप्तान कोहली की टेस्ट में पांच सबसे बड़ी जीत, कंगारुओं को उनके घर पर हराकर रचा था इतिहास

विराट का बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड 
विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। नाबाद 254 रन की पारी बतौर कप्तान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद एमएस धोनी का नंबर आता है। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की और इसकी 96 पारियों में 40.63 की औसत से 3454 रन बनाए। इनमें पांच शतक और 24 अर्धशतक रहे। वहीं, ओवरऑल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ग्रीम स्मिथ एलेन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक
ग्रीम स्मिथ 109 193 8659 277 47.83 25 36
एलन बॉर्डर 93 154 6623 205 50.94 15 36
रिकी पोंटिंग 77 140 6542 209 51.51 19 35
विराट कोहली 68 113 5864 254* 54.80 20 18
क्लाइव लॉयड 74 111 5233 242* 51.30 14 27

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Records: सबसे ज्यादा दोहरे शतक से लेकर एक सीरीज में सर्वाधिक शतक तक, टेस्ट में कोहली के रिकॉर्ड्स
विज्ञापन

5 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी
कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल दुनिया भर के कप्तानों में उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, एलेन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड हैं।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीत हार टाई ड्रॉ जीत%
ग्रीम स्मिथ 109 53 29 0 27 48.62
एलन बॉर्डर 93 32 22 1 38 34.40
स्टीफन फ्लेमिंग 80 28 27 0 25 35.00
रिकी पोंटिंग 77 48 16 0 13 62.33
क्लाइव लॉयड 74 36 12 0 26 48.64
विराट कोहली 68 40 17 0 11 58.82
जो रूट 64 27 26 0 11 42.18
विज्ञापन

6 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान
कोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का जीत प्रतिशत स्टीव और पोंटिंग के बाद है। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है, जबकि ग्रीम स्मिथ का जीत प्रतिशतक 48.62 है।

सबसे सफल कप्तानों की ओवरऑल लिस्ट
कप्तान मैच जीत हार टाई ड्रॉ
ग्रीम स्मिथ 109 53 29 0 27
रिकी पोंटिंग 77 48 16 0 13
स्टीव वॉ 57 41 9 0 7
विराट कोहली 68 40 17 0 11
क्लाइव लॉयड 74 36 12 0 26
एलन बॉर्डर 93 32 22 1 38
विज्ञापन

7 of 12
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान
कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018/19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। यह कंगारुओं की धरती पर पहली बार था जब कोई एशियाई टीम टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से और मेलबर्न में 137 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में एकमात्र टेस्ट 146 रन से जीता था। कोहली की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा था।

8 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
कोहली टेस्ट में भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली के नाम बतौर कप्तान 20 शतक हैं, जो कि भारतीयों में सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद भारतीय कप्तानों में सुनील गावस्कर का नाम आता है। उन्होंने 11 शतक लगाए थे। ओवरऑल कप्तानों में कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली से आगे ग्रीम स्मिथ हैं। स्मिथ ने 25 शतक लगाए थे।

बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी शतक अर्धशतक
ग्रीम स्मिथ 25 36
विराट कोहली 20 18
रिकी पोंटिंग 19 35
स्टीव स्मिथ 17 14
एलन बॉर्डर 15 36

9 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान 
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सबसे पहले टीम इंडिया ने 2018 दौरे पर वांडरर्स टेस्ट जीता था और इसके बाद पिछले साल 2021 में सेंचुरियन में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को हराया।  

10 of 12
विराट कोहली - फोटो : BCCI
दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान 
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाजी मारी। सबसे पहले 2018 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की।   

11 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
सेना देशों में सर्वाधिक जीत वाले एशियाई कप्तान
विराट कोहली सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक सात टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने यहां 23 टेस्ट मैच खेले और सात जीत दर्ज की। टीम को इस दौरान 13 हार और तीन ड्रॉ भी मिली।  
विज्ञापन

12 of 12
विराट कोहली - फोटो : ANI
विदेशी धरती पर कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा जीत
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में बतौर कप्तान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में पहले टेस्ट में 115 रन और 141 रन की पारियां खेली थीं। इसके अलावा कोहली विदेशी मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कुल 37 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 16 मैच जीते। 15 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छह टेस्ट ड्रॉ रहे।

विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत वाले कप्तान
कप्तान मैच जीत हार टाई ड्रॉ
क्लाइव लॉयड 50 23 10 0 17
ग्रीम स्मिथ 52 22 13 0 17
रिकी पोंटिंग 36 18 10 0 8
विराट कोहली 36 16 14 0 6
स्टीव वॉ 25 16 7 0 2
एलन बॉर्डर 42 13 11 1 17


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें