फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Record: कप्तान कोहली की टेस्ट में पांच सबसे बड़ी जीत, कंगारुओं को उनके घर पर हराकर रचा था इतिहास

Mon, 12 May 2025 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में सुपरहिट रहे हैं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और इस तरह वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारत को आईपीएल 2025 के बीच एक बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया। इसे अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। ऐसे में हम आपको विराट के अलग-अलग रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं। आज हम आपको उनकी कप्तानी के दौरान जीती गईं ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने थे। 2022 में उन्होंने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। तीन महीने के अंदर-अंंदर उन्होंने एक-एक करके तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। विराट न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में सुपरहिट रहे हैं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और इस तरह वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाकर उनके खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। यहां हम ऐसी ही पांच टेस्ट सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जहां विराट की टीम इंडिया कमाल किया और सीरीज अपने नाम की...

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Test Retirement: कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धोया
साल 2018-19 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जानी जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने 31 रन से जीता था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने तीसरा टेस्ट 137 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली और चौथा मैच ड्रॉ करा लिया। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीत ली। यह पहली बार था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती हो।

4 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी
साल 2019 में भारतीय टीम ने विराट की कप्तानी में कैरिबियाई टीम को उसके घर में 2-0 से हराया था। दो मैचों की इस सीरीज में भारत ने सभी टेस्ट अपने नाम किए थे और दोनों मैच बड़े अंतर से जीता था। पहले मैच में भारत को 318 और दूसरे मैच में 257 रनों से जीत हासिल हुई थी। वेस्टइंडीज में यह भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। इससे पहले भी भारत ने यहां टेस्ट मैच जीते थे, लेकिन जो दबदबा कोहली की टीम ने बनाया वो कभी नहीं था। कोहली की कप्तानी में एक नए आक्रामक टीम इंडिया की शुरुआत जो किसी से नहीं डरती।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Records: सबसे ज्यादा दोहरे शतक से लेकर एक सीरीज में सर्वाधिक शतक तक, टेस्ट में कोहली के रिकॉर्ड्स
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया
2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत में से एक थी। इस समय अफ्रीका की टीम बहुत मजबूत थी। उसमें डिविलियर्स, अमला और डुप्लेसिस जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी थे। इसके साथ ही यह अफ्रीकी टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर थी। हालांकि, भारत ने 3-0 से अफ्रीका को हराकर उससे टेस्ट रैंकिंग में पहला पायदान छीन लिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड को भी 3-0 से हराया
2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच 321 रन के बड़े अंतर से जीता था। वहीं दूसरा मैच 178 और तीसरा मैच 197 रन के अंतर से जीता था। इस सीरीज में विराट कोहली ने बल्ले के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कप्तानी के साथ-साथ एक बल्लेबाज के रूप में विराट का योगदान काफी अहम था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया था और कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं था। 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Captaincy Stats: टेस्ट में भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं विराट कोहली, हर आंकड़े में शीर्ष पर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय टीम - फोटो : ANI
इंग्लैंड को 4-0 से हराकर लिया बदला
कोहली की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड को घर पर 4-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में अपनी सबसे शानदार जीत दर्ज की। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया और इंग्लैंड को फुस्स साबित किया। राजकोट में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, तब ऐसा लगा कि एलिस्टेयर कुक की इंग्लैंड टीम 2012-13 वाले इरादे से आई है। हालांकि, इसके बाद कोहली की कप्तानी में भारत ने अपना पराक्रम दिखाया। विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट को भारत ने 246 रन से अपने नाम किया। इसके बाद मोहाली में तीसरा टेस्ट भारतीय टीम ने आठ विकेट से अपने नाम किया। भारत ने मुंबई में चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीता। टीम इंडिया ने पांचवां टेस्ट पारी और 75 रन से जीतकर सीरीज का शानदार अंत किया और 4-0 से सीरीज अपने नाम की। साथ ही 2012-13 में अपने घर पर मिली सीरीज हार का बदला भी ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें