फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे सफल कप्तान बनने से 3 कदम दूर कोहली, खतरे में पड़ा धोनी का यह रिकॉर्ड

Wed, 12 Dec 2018 02:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली अब भारत के सबसे सफल कप्तान बनन से सिर्फ तीन कदम दूर हैं। यदि कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा टेस्ट सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ कर देती है, तो कोहली धोनी को पछाड़कर सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक 43 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 25 में उसने जीत दर्ज की है। बाकी मैचों में से 9 में भारत को हार मिली जबकि इतने ही मैच ड्रॉ पर छूटे।
 
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
इस मामले में अभी कोहली से आगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने भारत को 60 मैचों में 27 में जीत दिलाई है। अब अगर कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीनों मैच जीत लेते हैं तो वह धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन सकते हैं।

4 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
इसके अलावा कोहली विदेशी पिचों पर सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने टेस्ट में सर्वाधिक 11 मैच जीते थे, जबकि कोहली 10 टेस्ट मैचों में जीत के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
कोहली अगर ऑस्ट्रेलिया में सबसे सफल भारतीय कप्तान नहीं बन पाते हैं तब भी 2019 में वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद 2019 में कुल आठ टेस्ट मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें