फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दो हार के बाद विराट के लिए राहत भरी खबर, वापसी करेगा यह गेंदबाज!

Tue, 14 Aug 2018 10:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
लगातार दो हार से परेशान भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर है कि उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हो गए हैं और शनिवार से नॉटिघंम में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड पहले 2 टेस्ट जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। जून में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दौरे का पहला मैच खेलते हुए बुमराह के बाएं हाथ में चोट लग गई थी। वह इसके बाद बाएं अंगूठे में फ्रेक्चर केकारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के अलावा पहले 2 टेस्ट में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन

2 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : file photo
बुमराह की 4 जुलाई को लीड्स में सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्होंने भारत में रिहैबिलिटेशन में हिस्सा लिया। उन्हें इसके बाद टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जोड़ा गया। बुमराह को टेस्ट सीरीज केदौरान चेम्सफोर्ड, बर्मिंघम और लॉर्ड्स पर नेट पर समय बिताते देखा गया। टीम प्रबंधन को हालांकि उनके हाथ का प्लास्टर उतरने का इंतजार था। 
विज्ञापन

3 of 5
jasprit bumrah - फोटो : file photo
दूसरे टेस्ट में बारिश के खलल के दौरान एक नेट सत्र में बुमराह को बिना प्लास्टर के गेंदबाजी करते देखा गया और अब उनकी अगले मैच के लिए उपलब्धता की पुष्टि हुई है। हालांकि यह देखना होगा कि मैच अभ्यास के बिना उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं।

 

4 of 5
ashwin virat
इस बीच रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या को भी फिट घोषित किया गया है। दूसरे टेस्ट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान इन दोनों के सीधे हाथ की अंगुलियों पर गेंद लगी थीं। अश्विन के साथ 2 बार ऐसा हुआ था। कप्तान विराट कोहली भी तीसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होने की दौड़ में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
उन्होंने अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है, लेकिन कहा है कि शायद विकेटों केबीच दौड़ या क्षेत्ररक्षण केदौरान वह अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाएं। मंगलवार को पूरी भारतीय टीम ने जिम सत्र में हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ी और कप्तान इस सत्र में शामिल हुए। कोहली पूर्ण फिटनेस हासिल करने की संभावना में सुधार के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें