ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह टेस्ट मैचों में विराट कोहली अब छह बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बारिश से बाधित टेस्ट मैच के पहले दिन महज 11. 5 ओवरों का ही खेल हो सका। भारत ने इस दौरान मात्र 17 रन बनाए और अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इनमें कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली का 0 पर आउट होना टीम इंडिया के लिए एक तरह से खतरे की घंटी है। विराट कोहली कोलकाता से पहले टेस्ट में जब पांच बार शून्य आउट हुए तब टीम इंडिया का रिकॉर्ड का काफी खराब रहा। कोहली के पांच बार शून्य पर आउट होने के दौरान टीम इंडिया तीन बार मैच हार गई। एक बार मैच ड्रा रहा। एक में उसे जीत मिली।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
सबसे पहली बार 28 जून 2011 को विराट कोहली टेस्ट में 0 पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में तब विराट खाता भी नहीं खोल सके थे। यह मैच ड्रा हुआ था।
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ANI
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर 2011 को विराट कोहली टेस्ट करियर में दूसरी बार 0 पर आउट हुए। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 17 जुलाई 2014 को विराट कोहली का टेस्ट में तीसरा डक आया। इंग्लैंड का यह दौरा विराट के लिए काफी निराशाजनक रहा। एंडरसन ने कोहली को काफी परेशान किया। टीम इंडिया हालांकि इस मैच को जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली और रवि शास्त्री
मैनचेस्टर में ही इंग्लैंड दौरे में 7 अगस्त 2014 को विराट कोहली चौथी बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए। इस मैच में भारत एक पारी और 54 रनों से हार गया था।
इस साल की शुरुआत में पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली टेस्ट में पांचवीं बार शून्य पर आउट हुए। इस मैच में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।