बुमराह को टेस्ट कप्तान की भूमिका के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह वर्कलोड की वजह से पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज के सभी मैच खेलने की गारंटी नहीं दे सकते।
रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद इस प्रारूप में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर जद्दोजहद जारी है। भारत को अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले बीसीसीआई को टीम का चयन करना है। हालांकि, नया कप्तान कौन बनेगा इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इस रेस में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के रूप में दो खिलाड़ी थे, लेकिन स्काई स्पोर्ट्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने कथित तौर पर अगले टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है। अब यह रेस गिल और ऋषभ पंत के बीच है।
विज्ञापन
2 of 3
जसप्रीत बुमराह-गौतम गंभीर-रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
बुमराह को टेस्ट कप्तान की भूमिका के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह वर्कलोड की वजह से पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज के सभी मैच खेलने की गारंटी नहीं दे सकते। ऐसे में अब यह बात सामने आ रही है कि चयनकर्ता किसी ऐसे व्यक्ति को प्राथमिकता देंगे जो पूरी सीरीज में लगातार खेल सके।
बुमराह के दौड़ से बाहर होने के बाद चयनकर्ता कप्तानी के लिए गिल और पंत में से किसी एक को चुन सकते हैं। जिस भी खिलाड़ी को कप्तान के रूप में नहीं चुना जाता है, उसे उप-कप्तान नामित किए जाने की उम्मीद है। इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा 24 मई तक होने की उम्मीद है।