फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद अंपायर्स की गलती पर भड़क उठे कोहली, बोले- 'आंख खोलकर कीजिए काम'

Fri, 29 Mar 2019 10:23 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL official web
मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (48) सूर्यकुमार यादव (38) और अंत में हार्दिक पांड्या की तेज पारियों (32) की बदौलत इंडियन टी-20 लीग के सातवें मुकाबले में बैंगलोर को 6 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है। जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। हार के बाद बैंगलोर के कप्तान कोहली ने जमकर अंपयर्स की गलतियां गिनाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : self
कोहली ने कहा, 'अंपायर्स को अपनी आंखें खुली रखकर काम करना चाहिए। अंपायर्स को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इतनी बड़ी नो बॉल से अंपायर की नजरें भला कैसे चूक गई।' दरअसल अंतिम गेंद पर ब आरसीबी को सात रन चाहिए थे तब गेंद न बॉल थी जिसे अंपायर एस. रवि देख नहीं पाए जो इस आसीसी एलिट पैनल में एकमात्र भारतीय हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Social media
हालांकि बाद में स्क्रीन पर नो बॉल को दिखाया गया। अगर यह नो बॉल दी गई होती तो फ्री हिट लेने का मौका 70 रन बनाकर खेल रहे बल्लेबाज एबीडीविलयर्स को मिलता और जीत के लिए सिर्फ पांच रहन ही चाहिए होते। कोहली ने अपायर्स पर भड़कते हुए कहा, 'हम आईपीएल खेल रहे हैं क्लब क्रिकेट नहीं। अंपायर्स को अपनी आंखें खोलकर काम करना चाहिए।'

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस नो बॉल के बाे में मैदान से बाहर जाने के बाद पता चला। क्रिकेट में इस तरह की गलतियां नहीं होनी चाहिए। इसी तरह बुमराह की एक गेंद को भी बेवजह वाइड दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
वहीं मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'मैंने सिर्फ अपने प्लान को फोकस करके गेंदबाजी की। मुझे अपनी स्ट्रेंथ पता है और मैं उसी के आधार पर गेंदबाजी कर रहा हूं। इसके अलावा खेल के दौरान मैं अपनी बॉडी का भी विशेष ध्यान रखता हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें