केएल राहुल
बता दें कि केएल राहुल (101*, 54, 10x4, 5x6) और कुलदीप यादव (24/5 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला जाएगा।