फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी के बाद फैंस में दिखी विराट के लिए दीवानगी, बीच मैदान आकर छुए पैर और ली सेल्फी

Sun, 13 May 2018 02:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
आईपीएल सीजन-11 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती समाप्त हो गई है। वहीं आरसीबी ने टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में अपनी जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज ऐसे ही नहीं माना जाता। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोहली ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
वहीं फैंस में विराट कोहली की दीवानगी का स्तर उस समय देखने को मिला, जब कोहली का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पैर छूने मैदान पर ही पहुंच गया। इतना ही नहीं विराट का आशीर्वाद लेने के लिए यह फैन उनके पैरों में सीधे जाकर लेट ही गया।

4 of 5
virat kohli
इसके बाद प्रशंसक ने अपनी जेब से फोन निकाला और विराट के साथ सेल्फी लेने लगा। हालांकि इस बीच विराट कोहली ने उन पर किसी तरह का गुस्सा नहीं दिखाया, बल्कि मुस्कुराकर उनकी तरफ देखा और सिक्योरिटी को उन्हें संभालकर ले जाने का इशारा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni fan
बता दें कि आईपीएल सीजन-11 में इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति भी फैंस में ऐसी दीवानगी देखी जा चुकी है। इस सीजन के दो अलग-अलग मुकाबलों में धोनी के पैर छूने के लिए फैंस ऐसे ही स्टैंड्स से सीध मैदान पर कूद पड़े।

देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें