फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच केकेआर ने जीता...पर फैन्स प्रीति जिंटा की अदाओं पर दिल हार गए, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Sun, 13 May 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग से तकरार की खबरों के बीच प्रीति जिंटा शनिवार को स्टेडियम में मैच का लुत्फ लेती नजर आईं। KXIP के दूसरे होमग्राउंड इंदौर में हुए इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब को 31 रन से मात दी।
विज्ञापन

2 of 5
कड़ी गर्मी और तेज धूप के दौरान टीम की को-ऑनर स्टैंड्स में बैठकर मैच का आनंद लेती दिखीं। धूप से बचाव के लिए राउंड हैट और आंखों में काले सनग्लासेज प्रीति की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति-सहवाग विवाद की असल जड़ कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना बताया जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब की हार से सकपकाई प्रीति ने मैच के बाद सहवाग से बेहद बुरे तरीके से बातचीत की थी। हालांकि अब प्रीति और सहवाग ने अलग-अलग जरियों से इस खबर का खंडन किया है।

4 of 5
प्रीति ने जहां ट्वीट करके अपनी सफाई पेश की तो सहवाग ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में असलियत बताई। इंडिया टीवी से बातचीत में सहवाग ने कहा कि यह बिलकुल आधारहीन बातें हैं। दरअसल, राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को मैच के बाद प्रीति और सहवाग की कुछ फोटोज मीडिया में आई थी। एक फोटो आई थी, जिसमें प्रीति ने अपना सिर पकड़ रखा था। इन तस्वीरों को आधार बनाकर खबर आई कि प्रीति इससे खुश नहीं थी कि अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि शनिवार को इंदौर में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इस सत्र के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 8  विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी। इस तरह 31 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें