फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

Sun, 18 Jun 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली ने कहा कि फाइनल से पहले टीम किसी भी दबाव में नहीं है। यह उनके लिए किसी दूसरे मैच की तरह है और टीम का संतुलन शानदार है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट से पूछा गया कि हार्दिक पांड्या पर दूसरी टीमें हमला करती हैं। इसपर कप्तान कोहली ने जवाब देते हुए कहा कि टीम में ज्यादा बदलाव करने की कोशिश नहीं है। विराट ने कहा कि हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम को काफी संतुलित करते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
बकौल विराट, "मैं हार्दिक जैसे खिलाड़ी को टीम में रखने का समर्थन करूंगा जो आपकी टीम को बहुत संतुलित करता है। यहां की जैसी परिस्थितियां हैं वहां एक गेंदबाज के रूप में वो सफल साबित हो सकता है। उसकी बल्लेबाजी बेशकीमती है। ऐसा खिलाड़ी 8-9 रन प्रति ओवर बना सकता है।"

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty Images
विराट ने पांड्या का समर्थन करते हुए कहा कि उसे अपनी क्षमताओं में यकीन है और टीम को भी उनपर यकीन है। वो जिस भी मैच में टीम के लिए खेलेंगे उसमें मैच जिताऊ पारी खेल सकते हैं। वो एक बेहतरीन फील्डर हैं। एक खिलाड़ी में ऐसा पैकेज मिलना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ICC
आपको ऐसे खिलाड़ी का नियमित रूप से समर्थन करना होगा ऐसे में आपको विपरीत परिस्थितियों में सार्थक परिणाम मिलेंगे। अब तक टूर्नामेंट में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। जब वह अच्छी गेंदबाजी करता है, तो एक कप्तान को बहुत सुकून मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया 'सुपरस्टार'

6 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : Twitter
विराट ने कहा, "यदि वो 7 ओवर गेंदबाजी करे आपके लिए विकेट हासिल करे और अच्छी फील्डिंग करे, इससे बेहतर क्या हो सकता है। वो किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने में सक्षम है और मैदान में माहिर फील्डर है। ऐसे में अंतिम समय में हम कोई बड़ा बदलाव करने की नहीं सोच रहे हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें