विराट कोहली और केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी-20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पिछले साल भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे में 4-1 से हराया था लेकिन टी-20 सीरीज में 1-2 से हार मिली थी।
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में सात विकेट से जीत के बाद कहा, ‘(न्यूजीलैंड में) पिछले साल के प्रदर्शन से हमारा काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। हमें कैसे खेलना है, इसको लेकर बेहद सकारात्मक थे, हम क्या करना चाहते हैं इसको लेकर बहुत सुनिश्चित थे। विदेशों में खेलने पर अगर आप घरेलू टीम को दबाव में रखने में सफल रहते हो तो फिर आप अपनी क्रिकेट का आनंद ले सकते हो।’