फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की 100वीं जीत, सौरव गांगुली का तोड़ा रिकॉर्ड, अगले मैच में धोनी भी पिछड़ जाएंगे!

Mon, 26 Aug 2019 01:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : file photo
विंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतते ही विराट खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर कोहली ने 47 मैचों में 27 में जीत दर्ज की है, जबकि धोनी ने 60 मैचों में 27 में जीत हासिल की है। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

4 of 6
विराट कोहली
बता दें कि अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
सबसे अधिक टेस्ट जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान 
 
कप्तान    मैच    जीत
एमएस धोनी 60 27
विराट कोहली  47 27
सौरभ गांगुली  49 21
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100वीं जीत

इस जीत के साथ ही विराट कोहली बतौर कप्तान 100 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 12वें कप्तान बन गए हैं। भारतीय कप्तानों में मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ही विराट से आगे हैं। वहीं रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ और हैंसी क्रोन्ये काे छोड़कर कोई भी विराट से कम मैचों में 100 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें