फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्रिकेट के मैदान पर खूनी गेंद ने बनाया है इन पांच खिलाड़ियों को शिकार, किसी की चली गई जान

Mon, 26 Aug 2019 12:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट रोमांच से भरा खेल है। हर गेंद पर नई संभावनाएं जन्म लेती हैं और यही संभावनाएं दर्शकों के भीतर इस खेल को लेकर दीवानगी पैदा करती हैं, लेकिन यह मजेदार खेल खतरों से खाली नहीं है। मैदान पर तेजी से कान के पास से गुजरती गेंदें, बल्लेबाजों के होश उड़ा देती हैं। 

क्रिकेट कई ऐसे हादसों का गवाह रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को गंभीर चोटें आईं, किसी की तोे जान चली गई और आजकल तो हेलमेट पर गेंद लगना आम बात हो गई है, हालांकि खिलाड़ियों ने खेल में बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए अपने किट में बदलाव किया है, लेकिन फिर भी कुछ गेंदें बल्लेबाजों को गंभीर रूप से चोटिल कर जाती हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज के एक मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर की गेंद स्टीव स्मिथ के हेलमेट पर लगी थी, स्मिथ पिच पर ही गिर पड़े थे और अंततः उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और वह बीच सीरीज से ही बाहर हो गए। आइए आपको बताते हैं क्रिकेट पांच चर्चित हादसे, जिनमें तेज गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों ने किसी बल्लेबाज के हेलमेट तोड़े तो किसी के सिर या चेहरे को निशाना बनाया।

2 of 6
गैरी किर्स्टन  - फोटो : social Media

गैरी किर्स्टन 

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज रहे और बाद में भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कोचिंग के दौरान विश्व कप दिलाने वाले गैरी किर्स्टन क्रिकेट के मैदान में गेंद लगने गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। अफ्रीकी टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे किर्स्टन को रावलपिंडी एक्सप्रेस कहे जाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाेएब अख्तर की एक गेंद तेजी से आकर आंख में लगी। उनके आंख में गेंद लगने के बाद अख्तर भी घबरा गए थे। गैरी की आंख को गेंद ने चोटिल कर दिया था, जिसके कारण गैरी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

 

3 of 6
फिल ह्यूज

फिलिप ह्यूज 

नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के मैदान पर यह दर्दनाक हादसा हुआ था। चार दिन का यह मैच अधुरा ही रहा गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेलने वाले फिलिप ह्यूज अपनी टीम के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज थे, लेकिन एक गेंद उनके सिर के पीछे वाले हिस्से पर लगी और उनकी जान चली गई थी। 

4 of 6
रमन लांबा - फोटो : social Media

रमन लांबा 

इस भारतीय क्रिकेटर का निधन 1998 में एक मैच के दौरान बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फील्डिंग करते हुए हुआ था। भारत के लिए लांबा ने उस समय चार टेस्ट और 32 वन-डे खेले थे। इनकी मौत बांग्लादेश में उस समय हुई जब वह एक घरेलू मैच खेल रहे थे। उस समय 38 वर्ष के रमन को सिर में चोट लगी और तीन दिन तक वे बेहोश रहे और फिर कभी होश में नहीं आ पाए।

5 of 6
Mark Boucher - फोटो : social Media

मार्क बाउचर 

मार्क बाउचर की गिनती दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर हुआ करती है। जब बाउचर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे, तो उसी समय इनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि एक गेंद विकेट पर लगी है और विकेट पर जमी गिल्लियां उड़ी और आकर मार्क बाउचर की आंख में लगी। आंख में चोट इतनी तेज लगी थी की उनके चेहरा खून से लाल हो गया, चेहरे पर खून देखकर सभी की हालत खराब हो गई थी। बाद में बाउचर की जान तो बच गई, पर वे फिर कभी नहीं खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सबा करीम - फोटो : social Media

सबा करीम 

भारत के लिए कभी विकेटकीपिंग कर चुके सबा करीम के साथ भी ऐसा हादसा हो चुका है। साल 2000 में सबा करीम एशिया कप में टीम इंडिया के लिए कीपिंग कर रहे थे। तब लेग स्पिनर अनिल कुंबले की एक उछाल भरी गेंद ने सबा करीम को काफी बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद सबा कभी मैदान में नहीं उतरे, उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें