विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट लगातार तीन साल (2016, 17, 18) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या अधिक रन बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में कुल 35 पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (1996, 97, 98), पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन (2002, 03, 04) और इंग्लैंड के जो रूट (2015, 16, 17) यह कमाल कर सके हैं।