फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब-कब कोहली के बल्ले से निकला ‘डबल’ कमाल!

Sun, 11 Dec 2016 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 235 रन की बेमिसाल पारी खेली। इस दोहरे शतक के साथ कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक साल में तीन दोहरे शतक जड़े। यह कमाल करने वाले वो दुनिया ने तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने यह कमाल किया हो। कोहली के अलावा माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) और ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) ने बतौर कप्तान यह कमाल किया है। आइए देखते हैं कब-कब कोहली ने जड़ी डबल सेंचुरी:
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए कब-कब कोहली के बल्ले निकला ‘डबल’ कमाल!

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
21 जुलाई 2016 को कोहली ने अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी जड़ी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन बनाने वाले कोहली टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारती कप्तान बने। इस पारी में कोहली ने 283 गेंदे खेलते हुए 24 चौके जड़े।
विज्ञापन

जानिए कब-कब कोहली के बल्ले निकला ‘डबल’ कमाल!

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड
कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंदौर में पहले और सीरीज के आखिरी टेस्ट में 200 का आंकड़ा पार किया। 8 अक्टूबर 2016 के दिन 211 रन की पारी खेलने वाले विराट ने 366 गेंदों का सामना किया और 20 चौके जड़े।

जानिए कब-कब कोहली के बल्ले निकला ‘डबल’ कमाल!

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट कोहली बनाम इंग्लैंड
बदले की सीरीज अपने नाम करने उतरी टीम इंडिया ने वानखेड़े इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए। कोहली ने इस मैच में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेली। अपनी 235 की मैराथन पारी में कोहली ने 340 गेंदे खेली। इस पारी के दौरान कोहली के बल्ले से 25 चौके और 1 छक्का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कब-कब कोहली के बल्ले निकला ‘डबल’ कमाल!

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली बनाम माइकल क्लार्क/ वीरेंद्र सहवाग
विराट कोहली के पास अब चैन्नई टेस्ट में मौका है जहां वो दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकें। टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड माइकल क्लार्क के नाम हैं। उन्होंने 4 बार यह कमाल किया है। इसके अलावा कोहली चैन्नई में अपनी पहला तिहरा शतक जड़ सकते हैं, जहां वीरेंद्र सहवाग ने भी अपना दूसरा तिहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें