फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली एक साल बाद सबसे कम स्कोर पर आउट, 13 महीनों तक मैदान पर किया जमकर राज

Mon, 29 Oct 2018 03:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेले जा रहे चौथे वन-डे में भारतीय फैंस को उस समय तगड़ झटका लगा जब विराट कोहली सीरीज में लगातार चौथी सेंचुरी जड़ने से चूक गए। कैरेबियाई तेज गेंदबाज केमार रोच ने 16 रन के स्कोर पर कोहली को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट करवाया।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
इसी के साथ कोहली पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा के एक सीरीज में लगातार चार शतक जड़ने वाले रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाए। बता दें कि यह कोहली का पिछले 13 महीनों में बनाया गया वन-डे में सबसे न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
इससे पहले कोहली ने आखिरी बार सबसे कम व्यक्तिगत स्कोर चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर 2017 को किया था। इस मैच में कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

4 of 5
virat kohli
इन 13 महीनों में कप्तान विराट कोहली ने वन-डे में 8 सेंचुरी लगाई हैं। इसके अलावा चार अर्धशतक जड़े हैं। इन 13 महीनों में कोहली का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 160 रन रहा है, जो उन्होंने कैपटाउन में द. अफ्रीका के खिलाफ 7 फरवरी 2018 को नाबाद रहते हुए बनाया था। इस दौरान कोहली ने कुल 21 वन-डे मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
मौजूदा समय में कप्तान विराट कोहली ने 215 वन-डे खेलने के बाद 59.64 की औसत से 10199 रन बनाए हैं। वहीं कोहली के नाम वनडे में 38 शतक और 48 अर्धशतक भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें