rashid khan
- फोटो : amar ujala
आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों पर स्पिनर्स काबिज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर हैं जबकि शादाब खान, ईश सोढ़ी, युजवेंद्र चहल और आदिल राशिद अगले स्थानों पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सात विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक को छोड़ दें तो टॉप-10 गेंदबाजों में आठ स्पिनर्स शामिल हैं।