फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में लाया तूफान, उड़ते छ्क्के देख ड्रेसिंग रूम में खिलखिलाते रहे कोहली

Thu, 19 Dec 2019 08:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में ताबड़तोड़ पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जमकर चौके-छक्के बरसाए।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंत ने 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 39 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
पहले मैच में 71 रन की शानदार पारी खेलने वाले पंत ने दूसरे वन-डे में भी धुआंधार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तमाम आलोचनाओं का शिकार झेलने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दूसरे वन-डे में साबित कर दिया कि उनके पास क्षमता है। 

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
पंत के ताबड़तोड़ छक्के को देकखर ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कप्तान विराट कोहली भी जोश से लबरेज दिखे। कप्तान कोहली ने ताली बजाकर उनकी धुआंधार पारी का आनंद लिया। इस दौरान वह खूब हंसते-मुस्कुराते रहे।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
भारतीय पारी का 46वां ओवर कैरेबियाई पेसर शेल्डन कॉट्रेल लेकर आए। इस ओवर में दो छक्के और 3 चौके की मदद से कुल 24 रन आए। सिर्फ दूसरी ही गेंद को पंत बाउंड्री के पार भेजने में कामयाब नहीं हो पाए। पंत ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर भी उन्होंने बल्ला घुमाया, लेकिन कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद को पंत ने थर्ड मैन के ऊपर से चौके के लिए रवाना किया। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई। चौथी गेंद पर एक बार फिर पंत ने छक्का लगाया। ऋषभ पंत यहीं नहीं रूके, उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौका जमाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें