फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: यूं ही नहीं दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार हैं विराट कोहली, गवाही देते ये रिकॉर्ड्स

Tue, 05 Nov 2019 10:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी गिनती विश्व के सबसे सफल बल्लेबाजों में होती है। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में अमिट छाप छोड़ी है और दिन प्रति दिन वह इस ओर और अग्रसर हो रहे हैं। मंगलवार को विराट अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत हैं। 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विराट ने अपने 11 साल के करियर में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसी क्रम में आइए एक नजर डालते हैं विराट से जुड़े कुछ दिलचस्प रिकॅार्डस परः
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने की बात करें तो विराट कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर काबिज हैं। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 69 शतक बनाए हैं। 43 वनडे और 26 टेस्ट शतक शामिल हैं। यहां पर 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर बने हुए हैं।  
विज्ञापन

3 of 9
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 52 गेंदों में शतक बनाया है।

 

4 of 9
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000, 9000, 10000 और 11,000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
virat kohli - फोटो : amar ujala
विराट कोहली 15,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली वनडे में लगातार तीन शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Virat Kohli - फोटो : social Media
विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पारी के मामले में 2,000 रन बनाने के लिए दुनिया में सबसे तेज खिलाड़ी हैं।

8 of 9
विराट कोहली
वनडे में 30, 35 और 40 शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी हैं विराट कोहली।  
विज्ञापन

9 of 9
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के 6-6 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें