फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की 'लीडरशिप' में आए ये 5 बड़े बदलाव, ऑस्ट्रेलिया में इस वजह से रचा इतिहास

Tue, 08 Jan 2019 12:38 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli australia
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किला फतह करके 71 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली की हर जगह प्रशंसा हो रही है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न सिर्फ बल्लेबाजी की बेहतरीन मिसाल पेश की बल्कि कप्तानी में भी लाजवाब काम किया। आइए जानते हैं इस दौरे पर कोहली की कप्तानी में कौन से सकारात्मक बदलाव देखने को मिले...
विज्ञापन

2 of 6
मयंक अगरवाल
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कोहली ने शिखर धवन और मुरली विजय जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर युवा ब्रिगेड को मौका दिया। इसमें ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के नाम शामिल हैं। हालांकि चोटिल होने की वजह से पृथ्वी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए।
 
विज्ञापन

3 of 6
team india
पिछले साल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट दौरों के तुलना में कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अच्छा काम किया है। फील्ड में बदलाव को लेकर भी कोहली पहले से ज्यादा गंभीर और सजग दिखाई दिए।

4 of 6
pujara vihari
बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर भी कोहली ने अच्छे डिसीजन लिए। पहले दो टेस्ट में अजिंक्य रहाणे को चेतेश्वर पुजारा से नीचे भेजने वाला कोहली का डिसीजन काफी कारगर साबित हुआ है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर पुजारा रहाणे से नीचे ही बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह
टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर भी कोहली पहले से ज्यादा समझदार दिखाई दिए। कौन से ग्राउंड में कितने तेज गेंदबाज और कितने स्पिन गेंदबाज खिलाने चाहिए, इस तरह के निर्णय भी कोहली ने बखूबी लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव
कोहली ने इस सीरीज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मजबूती और कमजोरियों को ध्यान में रखकर गेंदबाजों का प्रयोग किया। शुरुआत से लेकर डेथ ओवर्स तक कोहली ने गेंदबाजों को इस्तेमाल करने में कोई चूक नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें