फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के साथ चौथे वन-डे में उतरी है टीम इंडिया, विराट ने गेंदबाजी में किया बड़ा बदलाव

Thu, 28 Sep 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम की। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है और अब उसका लक्ष्य गुरुवार को बैंगलोर में जीत का 'चौका' लगाने का होगा। टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है। चूंकि मेजबान टीम मौजूदा वन-डे सीरीज जीत चुकी है, लिहाजा विराट ने ऐसे में बैंगलोर में अपनी गेंदबाजी स्ट्रेंथ को आजमाया है। विराट ने जीत को ध्यान में रखते हुए 3 अहम बदलाव किया है। आईए नजर डालते हैं कि चौथे वन-डे में किन 11 खिलाड़ियों के साथ कप्तान विराट कोहली ने मैदान संभाला है: 
Trending Videos
विज्ञापन

ओपनर्स

2 of 6
रोहित शर्मा
अजिंक्य रहाणे ने पिछले दो मैच में लगातार अर्धशतक जमाए हैं और उनका खेलना तय माना आ रहा है। रहाणे से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसी बहाने रहाणे के पास टीम में अपनी जगह स्थायी करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं उनका साथ रोहित शर्मा निभाएंगे, जिन्होंने इंदौर में 71 रन की उम्दा पारी खेली थी। अगर टीम में बड़े बदलाव हुए तो यह देखना रोचक हो सकता है कि टॉस के समय विराट के बजाय रोहित ही आएं। रोहित के पास अपनी कप्तानी साबित करने का इससे बेहतरीन मौका नहीं होगा क्योंकि विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया है।                                            
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 6
केएल राहुल
विराट कोहली को आराम नहीं दिया गया है। मनीष पांडे पर चौथे क्रम की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 36 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिसके बाद उनका विश्वास बढ़ा है। एमएस धोनी पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। धोनी हर परिस्थिति में टीम के लिए बड़ा काम करना बखूबी जानते हैं।

ऑलराउंडर्स

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
केदार जाधव भी टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी मैच में खेल रहे हैं। पांड्या ने मौजूदा सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करे तो मैन ऑफ द सीरीज के प्रबल दावेदार बन सकते हैं।
विज्ञापन

स्पिनर्स

5 of 6
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। युजवेंद्र चहल ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज

6 of 6
mohammed shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया है। लेकिन चौथे मैच में दोनों को हटा दिया गया है। इनकी जगह मोहम्मद शमी और उमेश यादव को मैदान में उतारा गया है। बुमराह और भुवनेश्वर की गैर मौजूदगी शमी और यादव बेहतरीन गेंदबाजी कर आगे के ‌लिए अपना स्‍थान पक्का कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें