फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों को पछाड़ इतिहास रचने के करीब कोहली, 2020 में रनमशीन विराट के निशाने पर ये रिकॉर्ड्स

Wed, 01 Jan 2020 09:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ साल में जमकर रन बरसाया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कोहली के साल 2019 बेहतरीन रहा है और अब वह 2020 में भी धमाल करने के लिए तैयार हैं। इस साल कप्तान कोहली कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से रिकॉर्ड होंगे रनमशीन कोहली के निशाने पर।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वन-डे में सर्वाधिक शतक 

फिलहाल विराट के नाम 43 शतकीय पारियां हैं। वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर से महज छह शतक दूर हैं। जिस रफ्तार से वह रन बना रहे हैं। उससे नए साल में शतक बनाने में वह अपने नायक रहे सचिन को पछाड़कर शीर्ष पर आ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पोटिंग को छोड़ेंगे पीछे 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक विराट कोहली की 70 शतकीय पारियां हो चुकी हैं। वह इस समय सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) और हमवतन सचिन तेंदुलकर (100) से पीछे हैं।

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

घरेलू धरती पर सर्वाधिक शतक 

विराट ने अपने 43 में से 19 शतक घरेलू धरती पर बनाए हैं। घर में सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड सचिन (20) के खाते में है। विराट अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में यह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

छू सकते हैं 12 हजार रन का आंकड़ा

वनडे प्रारूप में कोहली 233 पारियों में 11609 रन बना चुके हैं। वर्ष 2020 में वह सबसे कम पारियों में 12 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना सकते हैं जो फिलहाल सचिन के नाम हैं जिन्होंने 300 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

विज्ञापन

6 of 7
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वाधिक मैचों में कप्तानी 

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 60 मैचों में देश का नेतृत्व किया है। जबकि कोहली ने अब तक 53 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। हालांकि 33 जीत के साथ वह सर्वाधिक सफल कप्तान तो बन ही चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

संगकारा का रिकॉर्ड भी खतरे में

पांच दिवसीय प्रारूप में सबसे तेज आठ हजार रन श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 152 पारियों में बनाए हैं। कोहली के 141 पारियों में 7202 रन हैं। विराट के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 11 पारियां हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें