केदार जाधव (81*) और एमएस धोनी (59*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, विराट कोहली ने इस जीत के साथ एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया।