फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किंग कोहली' ने तोड़ा अपने सबसे पसंदीदा बल्लेबाज का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ संभाली राजगद्दी

Wed, 24 Oct 2018 04:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दूसरे वन-डे में 48वां रन बनाते ही अपने सबसे पसंदीदा बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 29 वर्षीय कोहली ने बिशु द्वारा किए पारी के 24वें ओवर की पहली गेंद पर प्वाइंट की दिशा में एक रन लेकर विशाल उपलब्धि हासिल की। कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricketCountry.com
कोहली ने अपने आदर्श महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। चूकि कोहली खबर लिखे जाने तक क्रीज पर जमे हुए थे, इसलिए उनके रन का जिक्र यहां नहीं किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। मास्टर ब्लास्टर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैचों में 52.43 की औसत और 78.03 के स्ट्राइक रेट के साथ 1573 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार शतक जबकि 11 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
टीम इंडिया की 'द वॉल' वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने कैरीबियाई टीम के खिलाफ 40 मैचों में 42.13 की औसत और 74.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 1348 रन बनाए हैं। इस दौरान द्रविड़ ने तीन शतक जबकि आठ अर्धशतक जमाए हैं।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली कैरीबियाई टीम के खिलाफ वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। गांगुली ने 27 मैचों में 47.58 की औसत और 72.19 के स्ट्राइक रेट से 1142 रन बनाए हैं। गांगुली वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक नहीं जमा सके, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ESPN
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर मोहम्मद अजहरूद्दीन काबिज है। अजहर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैच खेले, जिसमें 26.26 की औसत और 73.17 के स्ट्राइक रेट से 998 रन बनाए। कलाई के जादूगर अजहर ने विंडीज के खिलाफ दो अर्धशतक जमाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें