फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, पूरे एशिया में बजा कामयाबी का डंका

Sat, 27 Oct 2018 08:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kohli and tendulkar
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बड़ी तेजी से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पहले और दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक लगाने वाले विराट कोहली ने पिछले मैच में ही सबसे तेज 10000 रन बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
अब पुणे में खेले जा रहे तीसरे वन-डे में भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर की और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल विराट कोहली ने एशियाई जमीन पर अपने 6000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। वो इस आंकड़े तक सबसे जल्दी पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
कप्तान कोहली ने 117 पारियों में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर को एशियाई जमीन पर 6000 वन-डे रन बनाने में 142 पारियों का समय लगा था। कोहली 12वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एशियाई जमीन पर 6000 वनडे रन बनाए हैं। वो सभी 12 खिलाड़ियों में इस आंकड़े तक सबसे जल्दी पहुंचने वाले क्रिकेटर हैं।

4 of 5
विराट कोहली
इसस पहले कोहली ने वन-डे में सबसे तेज 10000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन ने जहां 10000 रन बनाने में 256 पारियों का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli pak
वहीं कोहली ने यह कारनामा 205 पारियों में ही कर दिखाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने पहले मैच में 140 जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन की पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें