विराट कोहली
- फोटो : social Media
इस मैच में अगर 78 रन बना लेते हैं तो सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 311 मैचों में 11,363 रन बनाए थे। वह वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। विराट इस वक्त वनडे क्रिकेट में सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 78 रन दूर हैं। सचिन तेंदुलकर (18,426) अभी भी इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।