फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield लाई Bullet के दो नए सस्ते वेरियंट, अब सालभर में बदलना होगा इंजन ऑयल

Fri, 09 Aug 2019 03:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड बुलेट का नया वेरियंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रॉयल एनफील्ड ने Bullet 350 के नए एडिशन लॉन्च किए हैं। ऑटो सेक्टर पर छाई मंदी का असर रॉयल एनफील्ड पर भी दिखाई पड़ रहा है। जिसके चलते कंपनी ने कम कीमत में नए वेरियंट्स बाजार में उतारे हैं। कंपनी ने इन वेरियंट्स की बुकिंग भी शुक्रवार यानी 09 अगस्त से शुरू कर दी है।   
 
विज्ञापन

एक किक स्टार्ट और दूसरा इलेक्ट्रिक स्टार्ट

2 of 6
Royal Enfield Bullet 350-1 - फोटो : royal enfield
पहले भी लगातार खबरें आई थीं कि रॉयल एनफील्ड बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सस्ती बाइक बनाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने बुलेट के दो नए वेरियंट बुलेट 350 और बुलेट 350 ईएस लॉन्च किए हैं। इनमें से एक किक स्टार्ट और दूसरा इलेक्ट्रिक स्टार्ट होगा। कंपनी के नए सीईओ विनोद दासारी के मुताबिक कंपनी आने वाले महीने में कई नई रेंज भी लॉन्च करेगी।
 
विज्ञापन

1.12 लाख रुपये से शुरू

3 of 6
Royal Enfield Bullet ES 350X - फोटो : royal enfield
शुक्रवार को लॉन्च की गई बाइक्स एंट्री लेवल बुलेट प्लेटफॉर्म में लॉन्च किए गए हैं। वहीं डीलरशिप पर भी ये पहुंचना शुरू हई हैं, साथ ही कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। रॉयल एनफील्ड 350X और रॉयल एनफील्ड ES 350X की कीमत रेगुलर वेरियंट्स से 10 हजार रुपये कम रखी गई है। Bullet 350X की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये और Bullet ES 350X की कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है।     
 

20.07 पीएस की पावर और 28 एनएम का टॉर्क

4 of 6
Royal Enfield Bullet 350 Red - फोटो : royal enfield
दोनों ही बाइक्स में वहीं पुराना इंजन दिया गया है, जो 20.07 पीएस की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि कंपनी ने इसे बीएस-6 इंजन की जगह बीएस-4 इंजन के साथ लॉन्च किया है। हालांकि रॉयल एनफील्ड बीएस6 इंजन पर काम कर रही है और बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड रेंज में नए उत्सर्जन मानक वाला इंजन लॉन्च किया जा सकता है। इस इंजन को 01 अप्रैल 2020 से एक हफ्ते पहले ही लॉन्च किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

जल्दी-जल्दी नहीं बदलना होगा ऑयल चेंज

5 of 6
Royal Enfield Bullet 350 launch - फोटो : FE
वहीं कंपनी ने मैंटीनेंस के बोझ को कम करने के लिए नई शुरूआत भी की है। कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सर्विसिंग के लिए सेमी-सिंथेटिक ऑयल लॉन्च किया है, जिससे सर्विसिंग का अंतराल 3 महीने/ 3000 किमी से लेकर 6 महीने/ 5000 किमी तक बढ़ जाएगा। वहीं ऑयल चेंज इंटरवल भी 6 महीने/ 5000 किमी से बढ़ कर 12 महीने या 10,000 किमी तक हो जाएगा। जिससे न केवल तीन सालों में 40 फीसदी तक सर्विसिंग कॉस्ट में कमी आएगी। नया सर्विस इंप्रूवमेंट प्रोग्राम बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड पर लागू होगा। साथ ही, कंपनी ने 250 नए रॉयल एनफील्ड स्टूडियो स्टोर खोलने का एलान भी किया है।        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किक स्टार्ट वेरियंट सबसे सस्ता

6 of 6
Royal Enfield Bullet 350 Black - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का किक स्टार्ट वेरियंट कंपनी लाइनअप में सबसे सस्ता होगा। कंपनी ने Bullet 350 को काले रंग के अलावा तीन नए रंगों बुलेट सिल्वर, सैफायर ब्लू और ऑनिक्स ब्लैक में लॉन्च किया है। वहीं Bullet 350 ES को जेट ब्लैक, रीगल रेड, रॉयल ब्लू, मरून और सिल्वर वेरियंट में लॉन्च किया है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें