फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: 'रन मशीन' विराट की वो 5 ऐतिहासिक पारियां, जिन्हें भुलाना नामुमकिन

Mon, 05 Nov 2018 05:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
विराट कोहली आज बल्लेबाजी के नए आयाम हो गए हैं। आक्रामक और तकनीक से भरपूर उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार विराट के मुरीद होते जा रहे हैं। वन-डे के वह ऑल टाइम ग्रेट बैट्समैन बनने की राह पर हैं। 5 नवंबर 1988 को जन्मे विराट आज 30 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको बताते हैं विराट के करियर की 5 बड़ी पारियांः

B'day Spcl: विराट ने टीम इंडिया में सेट किया 'फिटनेस ट्रेंड', सालों से नहीं चखी फेवरेट डिश
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 8 दिसंबर 2016 को 235 रन 

2 of 7
विराट कोहली
मुंबई में दिसंबर 2016 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 235 रनों की शानदार पारी खेली। टर्न लेती पिच पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 400 रन बनाए। टीम इंडिया मुरली विजय के 136 तथा विराट कोहली के 235 रनों की मदद से पहली पारी में 631 रन बनाए। विराट ने 340 गेंद में 25 चौको और एक सिक्स की मदद से यह विशाल पारी खेली। विराट का यह टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है। दूसरी पारी में इंग्लैंड महज 195 रन ही बना सकी। भारत ने एक पारी और 36 रन से यह टेस्ट मैच जीता।  

 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 183 रन की पारी

3 of 7
विराट कोहली
ढाका में 18 मार्च 2012 को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह सचिन तेंदुलकर का करियर का आखिरी वन डे था। भारत ने पारी का पीछा करना शुरू किया और गौतम गंभीर पहले ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। सचिन भी 52 रन बनाकर अजमल का शिकार हो गए। इसके बाद विराट कोहली का बल्ला चला। उन्होंने पाक के हर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 148 गेंद में 183 रन बनाए। विराट ने 22 चौके और 1 सिक्स लगाए। भारत 13 गेंद शेष रहते मैच छह विकेट से जीत लिया। 
 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 149 रन की ऐतिहासिक पारी

4 of 7
विराट कोहली
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में मेजबान इंग्लैंड ने 287 रन बनाए, जिसके जवाब में 274 पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 180 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया की भी पारी 162 रन पर ही ढेर हो गई। नतीजा टीम इंडिया को 31 रन से हार झेलनी पड़ी। मगर इस सबसे इतर कप्तान की 149 रन की यह पारी हमेशा के लिए याद रखी जाएगी। 29 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अपनी पारी के अंतिम 92 रन मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव के साथ मिलकर बनाए। दिल्ली के इस जांबाज ने इन तीन पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर कुल 105 रन जोड़े जिसमें इन खिलाड़ियों का बल्ले से योगदान नगण्य ही था। अपनी शतकीय पारी में विराट ने 225 गेंदों में 149 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का जड़ा।
 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में नाबाद 115 रन 

5 of 7
विराट कोहली
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर 350 का स्कोर खड़ा कर दिया। शेन वाटसन ने 102 तथा जार्ज बैली ने 156 रनों की शानदार पारियां खेलीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर विराट ने टीम इंडिया की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक लगाया। विराट ने महज 66 गेंदों में 115 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। विराट के अलावा शिखर धवन ने 100 तथा रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। 
 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में नाबाद 100 रन 

6 of 7
विराट कोहली
जयपुर के वन डे में 16 अक्टूबर को विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रनों के स्कोर का बड़ी दिलेरी से पीछा करते हुए भारत की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक लगाते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने भी तेज तर्रार 141 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 95 रन बनाए। विराट और रोहित नाबाद रहे थे। विराट ने महज 52 गेंदों में 100 रन बनाए थे। विराट ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक लगाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप टी-20, मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 नाबाद रन

7 of 7
विराट कोहली
विश्व कप टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में विराट कोहली ने हारा हुआ मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 8 ओवर में शिखर धवन, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के विकेट गंवाने के बाद 49 रन ही बना पाई थी। मैच में हार तय लग रही थी। लेकिन विराट कोहली ने 82 नाबाद रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें