बता दें कि विराट कोहली (84) और एबी डीविलियर्स (63) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बैंगलोर ने इंडियन टी-20 लीग के 17वें मुकाबले में कोलकाता के सामने जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने आंद्रे रसेल (48*) की तूफानी पारी के दम पर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।