श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने गुरुवार को भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे सीरीज के चौथे वनडे में एक व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोलंबो में शतक जड़ने वाले विराट को मलिंगा ने अपने वनडे करियर का 300वां शिकार बनाया। वह वनडे में सबसे तेज तीन सौ विकेट हासिल करने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। जबकि श्रीलंका की ओर सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। मलिंगा ने ये उपलब्धि अपने 203वें मैच में हासिल की है।
विज्ञापन
विराट का शिकार कर मलिंगा ने जड़ा वनडे में 'तिहरा शतक'!
2 of 5
लसिथ मलिंगा
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली के नाम दर्ज है। ली ने 171वें वनडे में ये मुकाम हासिल किया था। इसके बाद दूसरे नंबर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं। वकार ने 186वें वनडे में ये कारनामा किया था। इसके बाद तीसरे पायदान पर ग्लेन मैग्रा (200), चौथे पर मुथैया मुरलीधरन(202) हैं।
विज्ञापन
विराट का शिकार कर मलिंगा ने जड़ा वनडे में 'तिहरा शतक'!
3 of 5
लसित मलिंगा
मलिंगा के नाम अब 203 वन डे में 300 विकेट विकेट हो चुके हैं। इसके अलावा 30 टेस्टों में उन्होंने 101 और 67 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 89 विकेट हासिल किए हैं।
श्रीलंका की ओर से मलिंगा(203) के अलावा मुरलीधरन(202), चामिंडा वास(235), सनथ जयसूर्या(294) ने तीन सौ से ज्यादा विकेट लिए हैं।
विराट का शिकार कर मलिंगा ने जड़ा वनडे में 'तिहरा शतक'!
4 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : IPL official web
आईपीएल में मलिंगा के सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 110 आईपीएल मैचों में 154 विकेट दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड के आस-पास फिलहाल और कोई गेंदबाज नहीं है।
विराट का शिकार कर मलिंगा ने जड़ा वनडे में 'तिहरा शतक'!
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : getty
वन डे में 3 बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले वो दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली हैट्रिक पूरी की थी। इस मैच में उन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का करिश्माई कारनामा किया था।