फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा करने वाले नंबर 1 कप्तान बने विराट कोहली, तोड़ा मुश्फिकुर रहीम का रिकॉर्ड

Wed, 24 Jan 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में विराट कोहली अपनी साख बचाने के लिए खेल रहे हैं। इस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में यह टेस्ट महज टीम इंडिया और कोहली के लिए अपनी साख बचाने से ज्यादा कुछ और नहीं है। हालांकि इस मैच में पहली बॉल डलते ही कोहली ने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आइए जानते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस पूरी सीरीज में कोहली अभी तक टीम चयन को लेकर आलोचना के शिकार होते रहे हैं। इससे पहले खेले गए दोनों टेस्ट के अलावा इस मैच में भी कोहली ने टीम में कई बदलाव किए हैं। कोहली ने रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार को खिलाया है। इस मैच के साथ ही कप्तान कोहली के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली अभी तक 35 टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं और वह हर मैच में अपनी टीम में कोई न कोई बदलाव जरूर करते हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के इकलौते कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम में सबसे ज्यादा बदलाव किए।
 

4 of 7
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : File
कोहली के बाद इस सूची में नंबर दो पर हैं, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम का। रहीम ने 34 टेस्ट मैच में अपनी टीम में बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रे इलिंगवर्थ - फोटो : File
तीसरे नंबर पर हैं, इंग्लैंड के रे इलिंगवर्थ। उन्होंने 31 टेस्ट में टीम में बदलाव किए। 
विज्ञापन

6 of 7
वसीम अकरम - फोटो : File
चौथे नंबर पर कोहली की तरह करने वाली कप्तान रह चुके हैं, पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम। उन्होंने 25 टेस्ट में अपनी टीम में बदलाव किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रीम स्मिथ - फोटो : File
इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीका के ग्रेम स्मिथ ने इन सभी कप्तानों के उलट किया। उन्होंने लगातार 44 टेस्ट मैच में अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें