फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

Wed, 30 Nov 2016 07:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजालाय/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : twitter
टीम इंडिया से सुपरस्टार बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के संगीत समारोह में टीम इंडिया के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। चंडीगढ़ में देर शाम एक पार्टी में युवी और हेजल का संगीत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

2 of 12
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : twitter
अपने स्टाइल के लिए क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर युवराज सिंह काली शेरवानी में खूब फब रहे थे। उनकी जीवनसाथी हेजल कीच भी काले और सफेद गाउन में कहर ढा रही थी। दोनों की जोड़ी को आशीर्वाद और बधाई देने कई बड़ी हस्तियों की जमघट लगा।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

3 of 12
टीम इंडिया - फोटो : twitter
मोहाली टेस्ट में इग्लैंड को 8 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के सितारे भी युवराज की खुशियों में शरीक होने पहुंचे। युवराज की संगीत में मुरली विजय, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे समेत टीम इंडिया के कई सितारे युवराज को बधाई देने पहुंचे।

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

4 of 12
विराट कोहली - फोटो : twitter
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने युवराज के संगीत में जम कर मस्ती की। विराट कोहली और युवराज सिंह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के लिए साथ खेल चुके हैं। दोनों कई बार साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

5 of 12
विराट कोहली और रणजीत बावा - फोटो : twitter
युवराज के संगीत में चार चांद लगाने मशहूर पंजाबी सिंगर रणजीत बावा भी पहुंचे। बावा ने अपने आवाज का जादू खूब बिखेरा।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

6 of 12
युवराज सिंह और रणजीत बावा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी रणजीत बावा की आवाज के कायल हो गए। इतना ही नहीं, रणजीत बावा ने दुल्हे युवराज सिंह को भी थिरकाया।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

7 of 12
बरिंदर सरन - फोटो : twitter
युवराज के संगीत में उनकी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथी और टीम इंडिया के पेसर बरिंदर सरन भी शामिल हुए। दोनों इसी साल टीम के साथ जुड़े था और हैदराबाद आईपीएल-9 का विजेता बना था।

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

8 of 12
युवराज सिंह और अंगद बेदी - फोटो : Tw
युवराज को मुबारकबाद देने सिर्फ टीम इंडिया के सितारे नहीं आए। बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी युवराज की हल्दी में शामिल हुए। फिल्म 'पिंक' में नजर आए बॉलीवुड एक्टरअंगद बेदी भी युवी को हल्दी लगाने पहुंचे।

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

9 of 12
युवराज सिंह और आयुष्मान खुराना - फोटो : twitter
युवराज को बधाई देने चंडीगढ़ से आने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी पहुंचे। आयुष्मान युवराज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

10 of 12
अनिल कुंबले और मोहम्मद कैफ - फोटो : twitter
टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले और क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी युवराज के संगीत में पहुंचे। कैफ की कप्तानी में युवराज अंडर-19 विश्व कप के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे।

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

11 of 12
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : twitter
युवराज और हेजल ने पिछले साल इंडोनेशिया में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। दोनों 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 30 नवंबर की शादी गुरुद्वारा फतेहपुर साहिब में सिख रीति रिवाज से होगी।
विज्ञापन

युवी-हेजल की म्युजिकल नाइट में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, जम कर की मस्ती

12 of 12
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : twitter
युवराज और 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 7 तारीख को दिल्ली के पांच सितारा होटल में युवराज सिंह और हेजल कीच का रिसेप्शन होगा। युवराज 12 दिसंबर को 35 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें