फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B’day Spl: बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया क्रिकेट का चमकता सितारा

Wed, 30 Nov 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : Cricket Australia
क्रिकेट की युवा प्रतिभा फिल ह्यूज ने बेहद कम उम्र में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से दुनिया से विदा ली। 25 नवंबर 2014 के दिन एक घरेलु मैच में 63 के स्कोर पर खेल रहे ह्यूज के सिर में एक गेंद लगी और 27 तारीख को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ह्यूज अगर आज जीवित होते, तो 30 नवंबर को अपना 28वां जन्मदिन मनाते। क्रिकेट की दुनिया के टेलेंड बल्लेबाज फिल ने काफी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी। बाएं हाथ का यह ओपनर टीम के कई खिलाड़ियों के साथ काफी घुल-मिल गया था। ह्यूज के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें:
विज्ञापन

2 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : ESPN
शुरुआती जिंदगी
ह्यूज के पिता एक किसान थे। साधारण परिवार से आने के कारण ह्यूज महंगी ट्रेनिंग नहीं ले पाए। मगर उनके पिता ग्रेग ह्यूज खेतों में काम करने के बाद उन्हें रोजाना 120-150 बॉल गेंदबाजी करते, ताकि वो प्रैक्टिस कर पाएं। बाद में ह्यूज कि पिता उनके लिए बॉलिंग मशीन भी ले आए।
विज्ञापन

3 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : Cricket Australia
अंडर-19 वर्ल्ड कप
12 साल की उम्र में पहला क्लब मैच और 17 साल की उम्र में अपना ‘लिस्ट ए’ करियर शुरु करने वाले फिल ह्यूज को 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के बुलाया गया। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में नेपाल के खिलाफ डेब्यू किया और 46 रन की पारी खेली।

4 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : ESPN
प्रथम श्रेणी क्रिकेट
इसके तुरंत बाद ही ह्यूज को न्यू साउथ वेल्स के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया। वो माइकल क्लार्क के बाद इस टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अपने पहले ही सीजन में ह्यूज ने 7 मैचों में 62.11 की औसत से 559 रन बनाए।
विज्ञापन

5 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : ESPN
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत
2009 में मैथ्यू हेडन की जगह फिल ह्यूज को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका दिया गया। करियर की पहली पारी में अंतरराष्ट्रीय पारी में शून्य पर आउट होने वाले ह्यूज ने दूसरी पारी में 75 रन बनाए। इसके बाद ह्यूज ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोके।

 
विज्ञापन

6 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : Cricket Australia
टेस्ट रिकॉर्ड
टेस्ट करियर में 26 मैच खेलने वाले फिल ह्यूज ने 1535 रन बनाए। ह्यूज दूसरे सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट शतक बनाया है। इसके अलावा दूसरे टेस्ट की दोनो पारियों में सेंचुरी बनाकर ह्यूज क्रिकेट इतिहास में यह कमाल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

7 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : Cricket Australia
वनडे क्रिकेट में डेब्यू
वनडे में अपने पहले ही मैच में फिल ह्यूज ने श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न में 112 रनों की शतकीय पारी खेली। अपने वनडे डेब्यू में शतक जड़ने वाले वो पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी प्रतिभा पहचानते हुए उन्हें 1 मिलियन डॉलर का सालाना अनुबंध भी दिया।

8 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : ESPN
टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ ह्यूज और एश्टन एगर ने 10वें विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की। किसी भी टीम द्वारा यह टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इसे बाद में जो रूट और जेम्स एंडरसन ने 198 रन जोड़कर तोड़ा।

9 of 10
फिल ह्यूज - फोटो : Cricket Australia
टी-20 के सबसे सफल खिलाड़ी
अपने समय फिल ह्यूज को टी-20 का सबसे सफल खिलाड़ी कहा जा सकता है। जिन भी खिलाड़ियों ने टी-20 में 30 से अधिक मैचों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं, उन खिलाड़ियों की सूची में ह्यूज की औसर सबसे ज्यादा थी। 34 टी-20 मैचों ह्यूज में42.69 की औसते से 1,110 रन बनाए।
विज्ञापन

10 of 10
फिल ह्यूज टैटू - फोटो : twitter
श्रद्धांजली
ह्यूज अपने साथियों के दिल के बेहद करीब थे। क्रिकेट की दुनिया हमेंशा उन्हें ‘63 नॉटआउट’ ही मानेगी, क्योंकि उस जानलेवा घटना के दौरान वो इसी स्कोर पर थे। माइकल क्लार्क ह्यूज की मौत पर बेकाबू होकर फूट-फूट कर रोए थे। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड में अपने साथी की याद में अपनी बांह पर उनका टैटू बनवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें