फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट एंड कंपनी तीसरे टेस्ट से पहले है रिलैक्स, नहीं की प्रैक्टिस

Sat, 02 Dec 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान प्रैक्टिस छोड़कर मौज मस्ती के मूड में नजर आए। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ-साथ टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों ने भी खूब मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद शमी
प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने क्रिकेट छोड़ फुटबॉल खेलना ज्यादा जरूरी समझा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सिर से फुटबॉल कंट्रोल कर रोनाल्डो की कॉपी करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया
कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन प्रैक्टिस सेशन के दौरान खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में कोहली खूब जोर से ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।



 

4 of 6
टीम इंडिया
इस तस्वीर में विराट कोहली, शिखर धवन के साथ टीम के और साथी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
विजय शंकर
इस दौरान टीम इंडिया में शामिल नए खिलाड़ी विजय शंकर को गेंदबाजी का प्रैक्टिस करते देखा गया। बता दें कि तमिलनाडु के 26 वर्षीय खिलाड़ी विजय शंकर अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं। इससे पहले उनको नागपुर टेस्ट के दौरान फिल्डिंग करते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : bcci
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ चल रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें