फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली जर्सी नहीं कुर्ता-पायजामा पहनेगी टीम इंडिया, विराट के लिए मौका होगा खास

Tue, 10 Sep 2019 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli, anushka sharma
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर फिरोजशाह कोटला में स्टैंड का अनावरण करेगी। गुरुवार को ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का भी नया नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम पारंपरिक परिधान में मौजूद रहेगी। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रह चुके थे।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
इस समारोह के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पारंपरिक परिधान में आने के लिए कहा गया है। सामरोह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग सभागार में होगा। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस अनावरण समारोह में खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह सभी यहां से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। जहां उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन

3 of 4
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी से विराट सेना 15 सितंबर को धर्मशाला में, 18 सितंबर को मोहाली में और 22 सितंबर को बेंगलुरु में टी-20 मुकाबला खेलेगी। वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर लैटी टीम इंडिया के मनोबल सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि रोहित शर्मा को केएल राहुल की जहग ओपनिंग कराने पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें