फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का से जुड़े इस सवाल का जवाब आप जानते हैं? मालामाल होने का सुनहरा मौका

Tue, 12 Jun 2018 07:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
देश की सेलिब्रिटी कपल में शुमार विराटा-अनुष्का के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। साल 2017 के अंत में चोरी-छिपे बेहद निजी समारोह में शादी रचाने वाले इस लव बर्ड की लोकप्रियता अब दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि देश के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछा गया यह सवाल खुद कह रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
जी हां, आपने सही सुना, वही 'कौन बनेगा करोड़पति' जिसे सदी के महनायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं। बहुत जल्द यह शो एक बार फिर सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। जिसका रजिस्ट्रेशन 6 जून से शुरू हो चुका है। इसी शो में शामिल होने के लिए फैंस से सवाल के रूप में 'विरुष्का' की शादी की जगह पूछी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
KBC 10 में पूछा गया तीसरा सवाल था विराट और अनुष्का की शादी किस देश में हुई थी। प्रतिभागियों के सामने 4 विकल्प भी दिए गए। स्पेन, ग्रीस, मालदीव और इटली इन चार देशों को विकल्प सूची में शामिल किया गया है। सवाव का जबाब यूजर्स को 9 जून की रात 8:30 बजे तक देना है।

4 of 6
KBC 10 में आम जनता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से रजिस्टर कर सकती है। शो के लिए खुद को रजिस्टर करने के बाद प्रतिभागी को ऑनलाइन या एप्प के जरिए टीवी पर पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा। सही जवाब वालों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद ऑडिशन के लिये बुलाया जाएगा। जिसकी आखिरी तारीख 22 जून है।
विज्ञापन

5 of 6
वैसे तो हर किसी को इस आसान से सवाल का जवाब पता ही होगा। फिर भी याद दिला दें कि विराट और अनुष्का दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में शादी की थी। यह जगह एक 800 साल पुराने गांव को रेनोवेट कर बनाई गई है। इस गांव को पूरी तरह नया लुक देकर अब यहां शादियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी और फिर हनीमून से वापस आकर विराट-अनुष्का ने भारत में दो ग्रैंड रिसेप्शन दिए थे। दिल्ली रिसेप्शन में खुद पीएम नरेंद्र मोदी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे तो मुंबई में हुए आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड सेलिब्रिटी समेत कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें