फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में देखें, विराट-अनुष्का की फर्स्ट डेट से लेकर मैदान पर दीवानगी तक की पूरी कहानी

Wed, 16 May 2018 01:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
anushka virat
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा लगातार अपने पति को चीयर-अप करने मैदान पर पहुंच रही है। दोनों की शादी को करीब 5 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका, लेकिन अभी भी एक-दूसरे के लिए दोनों की दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

2 of 10
anushka sharma
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में अनुष्का ने एक स्पोर्ट्स जर्सी पहनी है, जिसके पीछे उनके पति विराट कोहली का नाम लिखा है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले अनुष्का ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन

3 of 10
virat anushka
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस तरह दुनिया के सामने अपने प्यार को पेश किया है। इससे पहले भी दोनों कई बार ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड एक दूसरे को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं।

4 of 10
virat kohli and anushka sharma
साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले दोनों पहली बार ऑकलैंड में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने सुनसान सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 10
virat kohli
अपने 26वें बर्थडे से एक दिन पहले साल 2014 में अनुष्का श्रीलंका के खिलाफ विराट का मैच देखने पहुंची थीं। इस मैच में विराट ने पहली बार पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार एक फ्लाइंग किस के जरिए किया था।  इसके बाद 2014 में ही दोनों इंडियन सुपरलीग के एक मैच में स्टैंड्स में बैठे नजर आए थे। इस तस्वीर के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म होने लगा था।
विज्ञापन

6 of 10
virat anushka sad
इसके बाद साल 2015 में आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद अनुष्का शर्मा क्रिकेट फैंस की फब्तियों का शिकार होने लगी थीं, लेकिन ऐसे वक्त में भी विराट ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
virat kohli and anushka sharma
साल 2016 में विराट और अनुष्का को लेकर सोशल मीडिया पर कई जोक्स वायरल हुए। ऐसे में लग रहा था कि दोनों का रिश्ता कहीं फैंस के मजाक भेंट न चढ़ जाए, लेकिन दोनों की मोहब्बत इतनी कमजोर नहीं थी।

8 of 10
virat kohli and anushka sharma
विराट और अनुष्का ने अपनी पर्सनल जिंदगी को शाही अंदाज में जीना जारी रखा। अब दोनों न सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ नजर आने लगे, बल्कि इंडियन सुपरलीग-2017 में भी मैच देखने पहुंचे।

9 of 10
ANUSHKA SHARMA
आखिरकार साल 2017 दिसंबर में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। तब से लेकर अब तक दोनों ने एक दूसरे से न सिर्फ बेइनतेहां मोहब्बत की है, बल्कि काफी सपोर्ट भी किया है।
विज्ञापन

10 of 10
virat anushka
विराट कोहली ने जहां फिल्म परी के ऑफिशियल ट्रेलर को ट्विटर पर खुद प्रमोट किया था, वहीं अनुष्का लगातार आईपीएल में उन्हें सपोर्ट कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें