वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन
2 of 7
Virat Kohli, Anushka Sharma
- फोटो : instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही फैंस को मालूम हो।
विज्ञापन
3 of 7
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।
4 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस बात से वे नाराज भी है कि किसी ने उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।' अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रही।
विज्ञापन
5 of 7
virat-anushka
- फोटो : twitter
विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था।
विज्ञापन
6 of 7
virat anushka
तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था। उर्मिला के मुताबिक कई बार वह जब बच्चों से मिलने बेंगलुरु जाती थीं, तो विराट से मुलाकात होती थी। कहा- ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।'
उर्मिला कहती हैं कि परिवार विराट को बचपन से जानता और फैमिली मेंबर की तरह मानता है। याद हो कि दिसंबर 2017 में दुनिया से छिपकर इस सेलिब्रिटी कपल ने इटली में जाकर शादी रचाई थी।