वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन
2 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा धवन के मोहब्बत की कहानी भी कुछ इसी तरह की है।
विज्ञापन
3 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
वैसे तो दोनों की शादी को सात साल हो गए, लेकिन इनकी केमिस्ट्री अद्भुत है। इस जोड़े को ज्यादातर फोटो में हमेशा मुस्कुराते हुए देखा जाता है।
4 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
चलिए जानते हैं कैसे धवन ने खुद से 10 साल बड़ी और तलाकशुदा 2 बच्चों की मां को प्रपोज कियाः
विज्ञापन
5 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे। तभी हरभजन की प्रोफाइल में एक फोटो देखी जिसपर वह फिदा हो गए। देखते ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, लेकिन उन्हें लग नहीं रहा था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी।
विज्ञापन
6 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली। फिर फेसबुक पर दोनों की बातें धीरे-धीरे शुरू हो गई और बात गहरी दोस्ती तक जा पहुंची। दोनों हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे।
विज्ञापन
7 of 12
shikhar dhawan with zoravar
रोज बातों का दौर चलता गया और दोनों को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। धवन जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां है, लेकिन धवन ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
8 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
आयशा ने भी हां कर दी और धवन ने उनसे शादी के लिए समय मांगा क्योंकि उस समय धवन का करियर शुरू हुआ था। धवन के परिवार को जैसे ही पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया। लेकिन बात में वे लोग भी मान गए।
9 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी दोनों ने साल 2009 में इंगेजमेंट की और 30 अक्टूबर, 2012 को शादी कर ली।
10 of 12
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
आयशा की पहली शादी बिजनेसमैन से हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। बाद में शिखर से आयशा ने साल 2014 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जोरावर है।
11 of 12
Ayesha Dhawan
वैसे धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया चलीं गईं। शादी से पहले वह पेशे से वह एक बॉक्सर थीं।