फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया देगी आराम, यह है प्रमुख कारण

Mon, 08 Oct 2018 08:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
2019 विश्व कप शुरू होने में अब केवल 8 महीने बचे हैं और टीम इंडिया को इससे पहले कई मुकाबले खेलना है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाकर सीरीज खेलना है और फिर घर में ऑस्ट्रेलिया व जिम्बाब्वे का सामना करना है। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इतने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन अब कुछ खिलाड़ियों के कार्यभार को कम करने की योजना बना रहा है ताकि वह इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए तरोताजा होकर शानदार प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन

3 of 5
bhuvneshwar kumar
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान विराट कोहली को अगले कुछ महीनों तक एक बार फिर वन-डे क्रिकेट से आराम दिया जा सकता है। याद हो कि कोहली ने निदाहास ट्रॉफी और एशिया कप 2018 में हिस्सा नहीं लिया था। कोहली के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम देने का फैसला लिया जा सकता है।

4 of 5
team india
भारतीय टीम प्रबंधन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में योजना बनाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'विराट कोहली को एक बार फिर आराम दिया जा सकता है ताकि 2019 विश्व कप के लिए वह फिट रह सके। यह रोटेशन पॉलिसी का हिस्सा होगा, जिससे टीम को 2019 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन बनाने का मौका मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 272 रन की विशाल जीत दर्ज की। दूसरा व अंतिम टेस्ट हैदराबाद में 12 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज पांच मैचों की वन-डे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें